Tuesday, October 22, 2024
HomeWorldPresident Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान...

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

President Droupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया. इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया गया और तस्वीर के साथ लिखा गया, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया. पोस्ट में आगे बताया गया, यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों तथा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है. राष्ट्रपति मुर्मू फिजी और न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद आज सुबह तिमोर-लेस्ते पहुंचीं.

मुर्मू ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

राष्ट्रपति मुर्मू ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. उन्होंने कहा, भारत और तिमोर-लेस्ते लोकतंत्र और बहुलवाद के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं और दोनों देशों के बीच मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. मुर्मू ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की. मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं. दिली स्थित राष्ट्रपति भवन में मुर्मू का स्वागत किया गया और उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैंने भारत और तिमोर लेस्ते के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, दवा, कृषि, क्षमता निर्माण और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए आज राष्ट्रपति रामोस-होर्ता के साथ व्यापक चर्चा की.

Also Read: Wayanad Landslide News: ‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विदेश दौरे के अंतिम चरण में पहुंचीं तिमोर-लेस्ते

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत शनिवार सुबह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड और फिजी की यात्रा की थी. तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया. हवाई अड्डे से आते समय वहां मौजूद बच्चों ने भी उनका अभिवदन किया.

बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू



Home

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular