Thursday, October 17, 2024
HomeEntertainmentGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: सवी और रजत बनेंगे पति-पत्नी, आशका...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: सवी और रजत बनेंगे पति-पत्नी, आशका को मिलेगा धोखा, पड़ जाएगी अकेली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही कि वो ऑफ-एयर होने वाला है. इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि रजत का रोल प्ले कर हितेश भारद्वाज ने कहा कि फैंस ऐसी खबरों पर यकीन ना करें और ऐसा कुछ नहीं है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो रजत और सवी फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इन दिनों दोनों परिवार रजत और सवी की शादी के सारे रस्म कर रहे हैं.

सवी और रजत लेंगे सात फेरे

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका, सवी और रजत की शादी रोकने की कोशिश करती है. सवी उसके सामने रजत से शादी करने के लिए मना कर देती है. जैसे ही आशका जाती है, सवी, रजत के साथ शादी करने चली जाती है. दोनों मंडप में बैठते है और फेरे लेने के लिए खड़े होते है. सवी और रजत का गठबंधन टूटने वाला होता है, तभी सई आ जाती है और गठबंधन को टाइट से बांध जाती है. सई कहती है उसकी परी आंटी और पापा हमेशा साथ रहेंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

आशका से शादी नहीं करेगा अर्श

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशका, अर्श के घर पहुंचती है और सवी और रजत की शादी के बारे में बताती है. आशका के मन में रजत के पूछे गए सवाल गूंजते है कि अर्श उससे शादी क्यों नहीं कर रहा. अर्श से वो शादी को लेकर सवाल करती है. अर्श इस बारे में बात करने से मना कर देता है. दोनों के बीच बहस होती है और अर्श बीच में से उठकर चला जाता है. आशका ने अर्श के लिए रजत को छोड़ा और अब वहीं उससे शादी नहीं करने के बहाने खोज रहा.

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: सवी और रजत बनेंगे पति-पत्नी, आशका को मिलेगा धोखा, पड़ जाएगी अकेली appeared first on Prabhat Khabar.


Home

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular