भारत में कई सारी पवित्र नदियां हैं.इनमें गंगा के बाद यमुना का नाम भी सामने आता है.
Yamuna Ka Jal Ghar Me Rakhna Chahiye Ya Nahi : गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी के रूप में जाना जाता है. इसकी पूजा की जाती है और माना जाता है कि इसके जल के छिड़काव मात्र से स्थान या व्यक्ति पवित्र हो जाता है. यही कारण है कि गंगाजल को घरों में सुरक्षित रूप से रखा जाता है. इसे स्नान के पानी में मिलाकर स्नान किया जाता है तो वहीं पूजा या यज्ञ के दौरान कुछ बूंदों का छिड़काव घर में किया जाता है. लेकिन कई लोग घर में यमुना का जल भी रखते हैं. यमुना नदी के किनारे पूजा करते हैं और इसके जल को भरकर अपने घर लाते हैं. फिर भी मन में यह ख्याल आता है कि क्या यह गंगाजल की तरह पवित्र है? क्या इसे गंगाजल के स्थान पर रखा जा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.
1. यमुना नदी की मान्यता
भारत में कई सारी पवित्र नदियां हैं, इनमें गंगा के बाद यमुना का नाम भी सामने आता है. यह नदी मथुरा-वृंदावन के अलावा और कई शहरों से होकर गुजरती है. गंगा की तरह इसकी भी पूजा की जाती है और गंगा आरती की तरह यमुना की भी आरती मौजूद घाटों पर की जाती है. माना जाता है कि, इससे पवित्रता आती है और पाप धुल जाते हैं.
यह भी पढ़ें – कोई भी धारण नहीं कर सकता तुलसी की माला, पहनने के बाद भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जानें क्या हैं नियम
2. शास्त्रों में यमुना का स्थान
बात करें शास्त्रों में यमुना के स्थान की तो इसके जल को घर लाना अशुभ माना जाता है. इसका एक बड़ा कारण है यमुना मैय्या को श्री कृष्ण की पटरानी मानना. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण से यमुना मैय्या को यह वरदान मिला था कि वह हमेशा उनके चरणों में रहेंगी. यही कारण है कि यमुना को घर में रखाना वर्जित माना गया है.
यह भी पढ़ें – इंजीनियरिंग में बनाना चाहते हैं करियर? कुंडली के ये खास योग दिलाते हैं सफलता, जानें कौनसे ग्रह का मजबूत होना जरूरी
3. यमुना में यम का वास
यमुना नदी भगवान कृष्ण के धाम या उनके चरणों के अलावा और कहीं नहीं रुकतीं. इसके अलावा यमुना के जल को घर में ना रखने को एक और बड़ा कारण माना जाता है वो ये कि यमुना में यम का वास माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, यमराज यमुना मैय्या के भाई हैं. ऐसा माना जाता है कि यमुना जल को घर में रखना यम को अपने घर में स्थान देने जैसा है. हालांकि यमुना स्नान करने से यमराज उस व्यक्ति को परेशान नहीं करते.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Yamuna River
FIRST PUBLISHED : July 5, 2024, 15:16 IST