Monday, October 28, 2024
HomeReligion29 अक्टूबर को धनतेरस, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना, गाड़ी खरीदने का...

29 अक्टूबर को धनतेरस, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना, गाड़ी खरीदने का शुभ समय, चौघड़िया टाइम

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, धनपति कुबेर, देवताओं के वैद्य धन्वंतरि की पूजा करते हैं. धनतेरस पर लोग सोना, सोने के आभूषण, चांदी, चांदी के सिक्के, नई गाड़ी, पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन, संपत्ति, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 मिनट का मुहूर्त और सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का शुभ मुहूर्त है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना और गाड़ी खरीदने का शुभ समय, दिन और रात के शुभ चौघड़िया मुहूर्त के बारे में.

धनतेरस 2024 शुभ तिथि
धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का शुभारंभ: 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे से
धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि का समापन: 30 अक्टूबर, दोपहर 1:15 बजे पर

यह भी पढ़ें: कब है कार्तिक अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य, जानें मुहूर्त, पितरों की पूजा का समय

धनतेरस 2024 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
शाम को 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक.
प्रदोष काल समय: शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक.
वृषभ काल समय: शाम 6 बजकर 13 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक.

धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक.

धनतेरस 2024 गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस तिथि में 30 अक्टूबर को सुबह 06:32 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक.

धनतेरस 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दिन का चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 02:51 पी एम से 04:15 पी एम

रात का चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 07:15 पी एम से 08:51 पी एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 10:28 पी एम से 12:05 ए एम, अक्टूबर 30
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 30
चर-सामान्य मुहूर्त: 01:42 ए एम से 03:18 ए एम, अक्टूबर 30

यह भी पढ़ें: कब है देवउठनी एकादशी? योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, होगा चातुर्मास का समापन, जानें मुहूर्त

धनतेरस 2024 शुभ योग और नक्षत्र
इन्द्र योग: सुबह 07:48 ए एम तक
वैधृति योग: सुबह 07:48 ए एम से पूरे रात तक
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: शाम 06:34 पी एम तक
हस्त नक्षत्र: शाम 06:34 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
त्रिपुष्कर योग: सुबह 06:31 ए एम से 10:31 ए एम तक

धनतेरस 2024 अशुभ समय
राहुकाल: 02:51 पी एम से 04:15 पी एम
गुलिक काल: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
यमगण्ड: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:44 ए एम से 09:29 ए एम, 10:48 पी एम से 11:39 पी एम

Tags: Dharma Aastha, Diwali Celebration, Diwali festival, Religion


Home

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular