Sunday, October 20, 2024
HomeReligionकब है सिंह संक्रांति? किस समय करेंगे स्नान और दान? जानें महा...

कब है सिंह संक्रांति? किस समय करेंगे स्नान और दान? जानें महा पुण्य काल का समय, महत्व

सिं​ह संक्रांति का पर्व उस समय होता है, जब ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी राशि सिंह में प्रवेश करते हैं. सूर्य देव जिस क्षण जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय उस राशि से जुड़ी संक्रांति होती है. सूर्य अभी कर्क राशि में हैं और वे अब सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य एक राशि में 30 या 31 दिन रहते हैं. संक्रांति के साथ ही सूर्य कैलेंडर नया माह भी शुरू हो जाता है. कर्क संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन हो गए हैं. संक्रांति के ​दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि सिंह संक्रांति कब है? सिंह संक्रांति का महा पुण्य काल और पुण्य काल क्या है? सिंह संक्रांति के दिन स्नान और दान का समय क्या है?

किस दिन है सिंह संक्रांति 2024?
सूर्य देव 16 अगस्त दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. उस क्षण ही सिंह संक्रांति होगी. ऐसे में सिंह संक्रांति का पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा.

सिंह संक्रांति की विशेष बातें
इस सिंह संक्रांति का नाम मिश्र है. उस दिन भगवान सूर्य सिंह पर सवार होकर श्वेत वस्त्र पहने नैऋत्य की ओर दृष्टि किए पूर्व दिशा में गमन करेंगे. उस दिन उनका भक्ष्य पदार्थ अन्न, गन्ध द्रव्य कस्तूरी, पुष्प नाग्केश्वर, आभूषण नुपुर, आयुध भुशुण्डी और उपवाहन हाथी होगा.

ये भी पढ़ें: अगस्त में सूर्य-शनि बनाएंगे समसप्तक योग, 32 दिनों तक इन 3 राशि के जातकों की रहेगी मौज!

प्रीति योग और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में सिंह संक्रांति
इस बार की सिंह संक्रांति प्रीति योग और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में है. सिंह संक्रांति वाले दिन प्रीति योग दोपहर 01:12 पी एम से शुरू होगा और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दोपहर 12:44 पी एम से प्रारंभ है. उस दिन पाताल की भद्रा होगी. भद्रा का समय 05:51 ए एम से 09:39 ए एम तक है.

सिंह संक्रांति 2024 पुण्य काल
16 अगस्त को सिंह संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे 34 मिनट का है. पुण्य काल का प्रारंभ दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से होगा और यह शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

सिंह संक्रांति 2024 महा पुण्य काल
सिंह संक्रांति के दिन महा पुण्य काल का समय 02 घंटे 11 मिनट तक है. उस दिन महा पुण्य काल शाम 04:48 पी एम से 06:59 पी एम तक है.

ये भी पढ़ें: कब है सावन पुत्रदा एकादशी? संतान प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण, देखें तारीख, मुहूर्त, पारण

सिंह संक्रांति 2024 स्नान और दान
सिंह संक्रांति के अवसर पर स्नान और दान महा पुण्य काल में करना चाहिए. उस दिन आप स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें. सूर्य देव की पूजा करें और पितरों को जल से ​तर्पण दें. इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, फल आदि का दान करें. सूर्य को मजबूत करने के लिए गेहूं, लाल वस्त्र, लाल चंदन, तांबा, गुड़, घी आदि का दान कर सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion


Home

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular